फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   canada, fake, visa, three, arrest

कनाडा का फर्जी वीजा लगाने वाले काबू

Mon, 29 Jun 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 29 Jun 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
कनाडा का फर्जी वीजा लगाकर लोगों को ठगने वाले तीन ट्रेवल एजेंटों को
विज्ञापन
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान ध्यान सिंह उर्फ गुरजीत सिंह निवासी गांव धालीवाल नकोदर, कुलदीप सिंह उर्फ बॉबी निवासी दिल्ली और कमलजीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार आरोपियों को अदालत में पेश किया। इसके बाद उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।


एसीपी पीसीआर जसबीर सिंह राय और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी घर पर बैठकर कनाडा का फर्जी वीजा लगा युवकों से 20 से 25 लाख रुपये लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 13 पासपोर्ट, अलग-अलग स्टीकर वीजा की छह कापियां, दो मोहरें और एक जाली ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। उन्होंने अब तक 150 से ज्यादा लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगा है।


तीनों आरोपी लोगों को फर्जी वीजा लगाकर देते थे। एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन के समय लोग पकड़े जाते थे। फर्जी वीजा के मामले में इमीग्रेशन वाले लोेगों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज देते थे। उन्होंने कहा कि जालंधर, शाहकोट और पटियाला के कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ ट्रेवल एजेंटों ने उन्हें कनाडा भेजने के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी ध्यान सिंह को पकड़ा। बाद में उसके दो साथी आरोपी बॉबी और हैप्पी को गिरफ्तार किया।


इन तीनों में आरोपी ध्यान सिंह गिरोह का मुख्य सरगना है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने माना है कि वे कनाडा भेजने के लिए लोगों से 20 से 25 लाख रुपये लेते थे। साथ ही घर पर कंप्यूटर के जरिये फर्जी वीजा तैयार कर देते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

तीनों पर चल रहे हैं करीब पंद्रह केस
जसबीर सिंह राय और इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों ने जिन-जिन लोगों को लूटा है, पुलिस उनकी लिस्ट बना रही है। इन ठगों को गिरफ्तार करने के लिए टेक्निकल सैल का भी सहयोग लिया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी पंजाब और राज्य के बाहरी थानों में ठगी करने  संबंधी करीब 15 केस चल रहे हैं। कई मामलों में इन आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

गिरोह के कई राज्यों से भी जुड़े हैं तार
जसबीर सिंह राय और इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस ठग गिरोह का संबंध दिल्ली, मुंबई और अन्य कई बड़े शहरों के एजेंटों के साथ है। उन्होंने कहा इस मामले में मुंबई के किसी कलाकार का नाम भी सामने आ रहा है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed