फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canada did not listen to Indian students, six months wasted

Jalandhar: कनाडा सरकार ने नहीं दिया स्टडी वीजा, हजारों विद्यार्थियों के छह माह खराब, अब जनवरी से लगाएंगे क्लास

Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के अधिकारियों से भारत के स्टूडेंट्स के लिए वीजा आवेदन के प्रोसेसिंग में तेजी लाने का आग्रह किया था। उन्होंने प्राधिकरण को यह भी सूचित किया कि भारतीय स्टूडेंट्स ने पहले ही ट्यूशन फीस जमा कर दी है।

विज्ञापन
Canada did not listen to Indian students, six months wasted
स्टडी - फोटो : Social media

विस्तार

कनाडा सरकार ने भारतीय विद्यार्थियों की पुकार नहीं सुनी है और हजारों विद्यार्थियों को सितंबर माह में शुरू होने वाले सेशन के लिए वीजा नहीं दिया है। नतीजतन, विद्यार्थियों ने अब कॉलेजों से तालमेल कर तय किया है कि वह जनवरी माह के सेशन में स्टडी के लिए आएंगे। छह माह का समय उन भारतीय विद्यार्थियों का खराब हो गया है, जिनको स्टडी वीजा का इंतजार था। कॉलेजों में छह सितंबर से क्लासें शुरू हो रही हैं और एक लाख के करीब स्टूडेंट्स का आवेदन सितंबर के सेशन के लिए था, लेकिन कनाडा दूतावास ने काफी कम भारतीय स्टूडेंट्स को वीजा जारी किया है।

विज्ञापन


हालांकि ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के अधिकारियों से भारत के स्टूडेंट्स के लिए वीजा आवेदन के प्रोसेसिंग में तेजी लाने का आग्रह किया था। उन्होंने प्राधिकरण को यह भी सूचित किया कि भारतीय स्टूडेंट्स ने पहले ही ट्यूशन फीस जमा कर दी है। फिर भी वीजा जारी होने की रफ्तार काफी कम है। विद्यार्थियों की सांसें अटकी हुई हैं। अब लाखों रुपये फीस जमा करवा चुके स्टूडेंट्स अपना सेमेस्टर जनवरी माह में तबदील करने लगे हैं।

विज्ञापन

सितंबर में शुरू करनी थी क्लास, टिकट भी बुक करवाई थी

स्थानीय बस्तियान इलाके के रहने वाले एक विद्यार्थी ने सितंबर माह में कनाडा में कॉलेज में रिपोर्ट करनी थी, जिसके लिए फीस भी जमा करवाई जा चुकी थी और एक सितंबर की एयर टिकट भी बुक थी लेकिन स्टडी वीजा नहीं आया। अब विद्यार्थी ने जनवरी माह में अपना सेशन बदल दिया है। भरे मन से उसने कहा कि मेरा एक साल खराब हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स काफी डिप्रेशन में हैं : मंजीत कौर

वीजा काउंसलर मंजीत कौर का कहना है कि इस समय बच्चे काफी डिप्रेशन में हैं। एक साल खराब हो रहा है, उनकी चिंता जायज भी है। कनाडा की तरफ से स्टडी वीजा जारी करने में काफी देरी की जा रही है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed