फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canada changed rules minimum income for PR of parents four members is 71 thousand dollars

कनाडा ने बदला नियम: अभिभावकों की PR के लिए अब न्यूनतम आय में बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Sat, 26 Jul 2025 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

सुपर वीजा के जरिये प्रवासियों के माता-पिता, दादा-दादी या परदादा-परदादी कनाडा में पांच साल तक रह सकते हैं। प्रायोजन जमा करने के निमंत्रण 28 जुलाई से भेजे जाएंगे, इसके अलावा कनाडा में मौजूदगी के दौरान 2 साल की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Canada changed rules minimum income for PR of parents four members is 71 thousand dollars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अपने माता-पिता को कनाडा लाने के इच्छुक अप्रवासियों के लिए न्यूनतम आय की आवश्यकता चुपचाप बढ़ा दी गई है। आव्रजन और नागरिकता विभाग के अनुसार, माता-पिता और दादा-दादी कार्यक्रम के तहत प्रायोजित होने वाले कनाडाई नागरिकों या स्थायी निवासियों के लिए न्यूनतम आय की आवश्यकता 47,549 कनाडा डाॅलर वार्षिक होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह राशि पिछले साल लागू आवश्यकता से 8 फीसदी के करीब अधिक है और केवल तभी लागू होगी जब परिवार में केवल दो सदस्य हों। यदि परिवार में तीन सदस्य हैं, तो वार्षिक आय की आवश्यकता 58,456 कनाडा डाॅलर हो जाती है और यह राशि 2024 में लागू आवश्यकता से 8 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


भारत से अपने अभिभावकों को कनाडा में पीआर के आवेदन दिलाने के लिए 4 सदस्यों की वार्षिक आय 71 हजार डॉलर होनी चाहिए। 

लटक जाएंगी काफी आवेदकों की फाइलें

पंजाबी मूल के लोग ही इसका सबसे अधिक फायदा लेकर अपने अभिभावकों की पीआर का आवेदन करते हैं। लिहाजा चुपचाप नियम बदले से काफी लोगों को झटका लगा है। वीजा 24 की एमडी पूजा सचदेवा का कहना है कि इससे काफी आवेदकों की फाइलें अटक जाएंगी। उनको अपने पेरेंट्स को बुलाने के लिए या तो अपना वेतन बढ़वाना होगा अन्यथा नौकरी बदलकर उच्च पगार की नौकरी खोजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में आव्रजन विभाग ने माता-पिता और दादा-दादी कार्यक्रम के तहत 10 हजार नए आवेदन स्वीकार करने की घोषणा की है और 17 हजार से अधिक संभावित प्रायोजकों को आवेदन जमा करने के लिए निमंत्रण भेजने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू की जा रही है। जिन प्रवासियों को रुचि की अभिव्यक्ति जमा करने के बावजूद 28 जुलाई के बाद प्रायोजन जमा करने का पुख्ता निमंत्रण नहीं मिला है, उनसे सुपर वीजा या 10 साल के मल्टीपल एंट्री वीजा का विकल्प चुनने की अपील की गई है। 

सुपर वीजा के जरिये प्रवासियों के माता-पिता, दादा-दादी या परदादा-परदादी कनाडा में पांच साल तक रह सकते हैं। प्रायोजन जमा करने के निमंत्रण 28 जुलाई से भेजे जाएंगे, इसके अलावा कनाडा में मौजूदगी के दौरान 2 साल की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है। आव्रजन पर वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2023 के अंत तक, पीआर के तहत माता-पिता और दादा-दादी की श्रेणी में 40 हजार से अधिक प्रायोजन आवेदन लंबित थे और प्रसंस्करण समय दो वर्ष होने का अनुमान है।


कनाडा के रहने वाले इमिग्रेशन एक्सपर्ट परविंदर सिंह का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कनाडा में महंगाई व मकान के किराए चरम पर पहुंच चुके हैं। जिस प्रार्थी के पास उपयुक्त पगार नहीं है तो वह अपने अभिभावकों की देखभाल कैसे करेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed