फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Call control room if flood like situation arises: Pawan Kumar

बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर कंट्रोल रूम पर कॉल करें: पवन कुमार

Wed, 17 Jul 2024 09:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 17 Jul 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Call control room if flood like situation arises: Pawan Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पठानकोट में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर पठानकोट वासी बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 0186-2346944 पर कॉल कर सकते हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम का यह नंबर 24 घंटे खुला रहेगा।
पंजाब सरकार द्वारा हर जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए लोगों से सूचना हासिल करने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं ताकि पूरा प्रशासन हरकत में आ सके। पिछले साल बॉर्डर इलाके के तकरीबन 46 गांव को बाढ़ के पानी ने प्रभावित किया था। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ-साथ ही प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं क्योंकि पठानकोट के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हर साल पैदा हो जाती है। पिछले साल भी कई गांव से लोगों को निकाला गया था और सरकारी स्कूलों में रखा गया था। ऐसे में बारिश के सीजन में बॉर्डर इलाके के सरकारी स्कूल भी बंद रहते हैं क्योंकि वहां पर लोगों को ठहराया जाता है।
विज्ञापन

जिला रेवेन्यू अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि रात के समय अगर नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने लगता है, तो कोई भी सूचना प्रशासन तक पहुंचने में सुबह हो जाती थी, इस बार पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें एक सरकारी नंबर जारी किया गया है। पठानकोट का कोई भी निवासी अपने इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति की सूचना बाढ़ कंट्रोल रूम पर 0186-2346944 पर कॉल करके दे सकता है। इससे पूरा प्रशासन उसी वक्त हरकत में आ जाएगा यह कंट्रोल रूम का नंबर 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed