{"_id":"5f33cbb68ebc3e61e34d645e","slug":"businessman-commits-suicide-due-to-fraud-of-60-lakhs-in-firozpur-firozpur-news-pkl384420666","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने 60 लाख की ठगी के गम में जान दी, जालंधर में कारोबारी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने 60 लाख की ठगी के गम में जान दी, जालंधर में कारोबारी ने की खुदकुशी
Wed, 12 Aug 2020 07:15 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
साठ लाख रुपये की ठगी के गम में व्यापारी ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। व्यापारी ने चावल मिल में साठ लाख रुपये की हिस्सेदारी डाली थी। मिल के पांच भागीदारों ने उसके साथ ठगी करी ली। थाना मल्लांवाला पुलिस ने बुधवार को मृतक व्यापारी के पिता के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में वल्टोहा निवासी लखविंदर सिंह ने बताया उनके गांव में चावल मिल है। मिल के पांच भागीदार रविंदर कुमार उर्फ चीना, कनाल धवन उर्फ लालू कपिल धवन, रजिंदर कुमार व सुच्चा सिंह निवासी मल्लांवाला हैं। पांचों आरोपियों ने अपनी बातों में उसके बेटे चमकौर सिंह को फंसा लिया। चमकौर ने आरोपियों को साठ लाख रुपये देकर चावल मिल में भागीदारी कर ली।
विज्ञापन
आरोपियों ने चमकौर से नगदी लेकर मिल से होने वाला मुनाफे में से कुछ नहीं दिया। इस पर चमकौर ने अपनी नकदी लौटाने की बात कही। आरोपियों ने चमकौर की धनराशि नहीं लौटाई। इससे चमकौर मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और पांचों आरोपियों से परेशान होकर चमकौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
उसे मोगा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई रजिंदर सिंह के मुताबिक मृतक चमकौर सिंह के पिता लखविंदर सिंह के बयान पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापे मार रही है।
जालंधर: बर्तन कारोबारी ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी की
न्यू पृथ्वी नगर के रहने वाले बर्तन कारोबारी ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। शहीद भगत सिंह कालोनी के नजदीक खुदकुशी करने वाले अतुल शर्मा के शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार वालों के अनुसार अतुल पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। वह कुछ दिनों से घर से चला गया था।
परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। जीआरपी एएसआई हीरा सिंह का कहना है कि अतुल की जेब से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एएसआई ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहीद भगत सिंह कालोनी के नजदीक रेलवे लाइन पर किसी व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की।