फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bullet fired from pistol fell on the ground, 12 year old child injured

Jalandhar News: जमीन पर गिरी पिस्तौल से चली गोली, 12 वर्षीय बच्चा घायल

Mon, 18 Aug 2025 10:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 18 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired from pistol fell on the ground, 12 year old child injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। अलमारी से गिरी पिस्तौल से अचानक गोली चलने से एक बारह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली बच्चे के सर पर लगी। यह घटना उस वक्त हुई जबकि बच्चा अलमारी से कपड़े निकालकर पहन रहा था। उसी दौरान कपड़ों के साथ रखी पिस्तौल जमीन पर गिर गई। जख्मी हालत में बच्चे को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बच्चे की नाजुक हालत देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया है। यह घटना शहर की रोज एवेन्यू कालोनी में सोमवार दोपहर बाद घटी। इसकी सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक करीवम मल्होत्रा (12) स्कूल से आकर अलमारी से कपड़े निकाल रहा था। वहीं वह अपने कपड़े बदल रहा था कि अलमारी में पड़ी पिस्तौल अचानक जमीन पर गिर पड़ी और गोली चल गई। गोली बच्चे के सर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बच्चे को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने बच्चे की चिंताजनक स्थिति हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया है। एसएचओ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed