फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bulb, all divisions, railway, DRM, Anuj prakash, rail division ferozepur, jalandhar, punjab

नार्दर्न रेलवे के सभी डिवीजन 2019 तक रोशन होंगे एलईडी बल्ब से

Sun, 11 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 11 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
bulb, all divisions, railway, DRM, Anuj prakash, rail division ferozepur, jalandhar, punjab
एलईडी बल्ब - फोटो : demo
रेलवे हेड क्वार्टर दिल्ली के आदेश हैं कि नार्दर्न रेलवे के सभी डिवीजनों (फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, अंबाला व दिल्ली) में वर्ष 2019 तक एलईडी बल्ब लग जाने चाहिए। इस लक्ष्य को रेल डिवीजन फिरोजपुर वर्ष 2017 तक पूरा कर लेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी डीआरएम अनुज प्रकाश और डिवीजनल सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुनील कुमार ने दी। सीनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि इस साल फिरोजपुर डिवीजन ने सितंबर तक 1.35 करोड़ रुपये की बिजली सेविंग की है। उन्होंने बताया कि डीआरएम अनुज प्रकाश ने 40 लाख रुपये इलेक्ट्रिकल ब्रांच को दिए हैं।
विज्ञापन


इससे डिवीजन के लगभग साठ रेलवे स्टेशनों पर एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। यह कार्य मार्च 2017 तक पूरा हो जाएगा। कटड़ा में सोलर सिस्टम लगाकर रेलवे आधी बिजली वहां की स्टेट सरकार को दे रहा है। कटड़ा में रेलवे साठ फीसदी बिजली इस्तेमाल करता है और चालीस फीसदी बिजली वहां की सरकार को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि फिरोजपुर डिवीजन ट्रेनों के कोचों में भी सोलर सिस्टम फिट कर रहा है। डिवीजन को 65 कोचों में सोलर सिस्टम फिट करने का लक्ष्य दिया गया है। 17 अक्तूबर तक अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन के कोचों को सोलर सिस्टम से लैस किया जाएगा। सोलर सिस्टम से ही कोचों की लाइटें व पंखें चला करेंगे। ऐसा करने से ट्रेन में लगे डीजल इंजन में डीजल की खपत भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed