फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bugs found in ration kits, lockdown, abohar

गरीबों के लिए आए सरकारी राशन की हजारों किटों में पड़े कीड़े

Thu, 22 Oct 2020 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bugs found in ration kits, lockdown, abohar
अबोहर के बीडीपीओ कार्यालय में सड़ रही सरकारी राशन की किटें। - फोटो : ABOHAR
पांच महीने पहले लॉकडाउन के दौरान गरीबों को बांटने के लिए जो राशन किटें सरकार के तरफ से भेजी गई थीं, उनमें कींड़े पड़ चुके हैं। यह किटें अबोहर के बीडीपीओ दफ्तर में रखी गई थी, लेकिन इन्हें बंटवाया ही नहीं गया। जब खराब हुए राशन की बदबू आसपास फैलने लगी और कीड़े बाहर निकलने लगे तो मामले का खुलासा हुआ। हालांकि इस बारे में बीडीपीओ निर्मल सिंह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान पंजाब सरकार ने जरूरतमंदों को बांटने के लिए राशन की हजारों किटें अबोहर भेजी थीं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो वाले इस प्लास्टिक के पैकेट में 10 किलो आटा, दो किलो चीनी और 2 किलो दाल पैक की गई थी। इन राशन किटों को ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी की देखरेख में सभी जरूरतमंदों को वितरित किया जाना था। इन्हें बीडीपीओ कार्यालय के एक कमरे में रखवा दिया गया था। अब इन किटों की हालत ऐसी हो गई है कि यह राशन पशुओं के खाने योग्य भी नहीं रहा। वहीं सूत्रों के अनुसार, कई किटों से चीनी और दाल के पैकेट भी गायब है।
विज्ञापन

अकाली दल ने पहले ही जताई थी धांधली की आशंका : हरचरण सिंह
वहीं शिअद के जिला सचिव हरचरण सिंह ने कहा है कि अकाली दल ने पहले ही राशन वितरण में हो रहे घोटाले की आवाज उठाई थी। हालांकि उस समय किसी भी अधिकारी ने कोई सुनवाई नहीं की थी। खुद को लोक हितैषी कहने वाली पंजाब सरकार गरीबों को राशन पहुंचाने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में आया है। डीसी अरविंदपाल सिंह को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने मामले की जांच मार्क कर दी है। किटों की संख्या कितनी थी, इस बारे में तो जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- जसपाल सिंह बराड़, कार्यकारी एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed