फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF said - If you see flying things like drone, inform villagers

बीएसएफ ने कहा- ड्रोन जैसी उड़ती चीज दिखे तो सूचित करें ग्रामीण

Wed, 22 Jan 2020 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
BSF said - If you see flying things like drone, inform villagers
बीएसएफ की मौजम चौकी में ग्रामीणों को संबोधित करते बीएसएफ के अधिकारी व उपस्थित गांव के लोग। - फोटो : ABOHAR
फाजिल्का में सीमा सुरक्षा बल की 96वीं बटालियन ने मौजम चौकी में सीमावर्ती गांवों के किसानों के साथ बैठक की। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट नरेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी जसकरण सिंह, उप कमांडेंट कैलाश नेगी, डिप्टी कमांडेंट एलसी बेनीवाल सहित फाजिल्का पुलिस के एसपी कुलदीप शर्मा, डीएसपी जगदीश कुमार आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए कमांडेंट नरेश कुमार ने कहा कि किसान पहले की तरह सीमावर्ती क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के साथ सहयोग बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर किसी को ड्रोन जैसी आसमान में उड़ती हुई कोई चीज दिखाई दे या कोई अन्य हरकत हो तो इसकी जानकारी तुरंत बीएसएफ को दें। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से कोई भी शरारती तत्व सीमा पार से नशे की खेप के साथ साथ अन्य देश विरोधी सामग्री भारत में भेज सकता है। इससे हमें सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने स्क्रीन पर ड्रॉन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नरेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना व उनका समाधन कर किसानों से सुझाव भी मांगे। पंजाब पुलिस के एसपी कुलदीप शर्मा ने किसानों से कहा कि वह पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए आगे आएं। बैठक में मौजूद गांव भैणी दिलावर के किसान हरमेश कुमार ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में मोबाइल रेंज न होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपात स्थित में उन्हें एंबुलेंस या दमकल गाड़ी मंगाने के लिए भारी परेशानी होती है। जिस पर अधिकारियों ने उचित ध्यान देने का आश्वासन दिया। बैठक में शामिल करीब दस गांवों के पंच, सरपंच व ग्रामीणों ने बीएसएफ द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए यथा संभव सहयोग बनाए रखने का वादा किया।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 2 है
फोटो कैप्शन- बीएसएफ की मौजम चौंकी में ग्रामीणों को संबोधन करते हुए सीसुब अधिकारी व उपस्थित गांव के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed