फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF recovered 4kg Heroin

बीएसएफ ने सरहद से पकड़े हेरोइन के आठ पैकेट

Fri, 10 Jan 2020 01:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
BSF recovered 4kg Heroin
घनी धुंध की आड़ में सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग की। गोली की आवाज सुन तस्कर हेरोइन के आठ पैकेट वहीं छोड़कर भाग गए। हेरोइन का वजन चार किलो आंका गया है। यह घटना फाजिल्का के सरहदी एरिया के पास बुधवार को देर रात हुई है।
विज्ञापन

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक घनी धुंध और रात के अंधेरे में बीएसएफ के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने पाक की तरफ फेंसिंग के पास तस्करों की हरकत महसूस की। बीएसएफ के जवान पाक तस्करों की गतिविधियां भांप सतर्क हो गए। जैसे ही पाक तस्करों ने फेंसिंग के इस तरफ हेरोइन के पैकेट फेंकने शुरू किए, बीएसएफ ने घनी धुंध और अंधेरे में अंदाजे से फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ की तरफ से फायरिंग की आवाज सुन पाक तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं पर छोड़कर भाग गए। वीरवार को सुबह बीएसएफ जवानों ने अधिकारियों की अगुवाई में घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया। सर्च के दौरान बीएसएफ को पीली रंग की टेप में लिपटे हुए हेरोइन के आठ पैकेट बरामद हुए। इन पैकेट में हेरोइन का वजन चार किलो आंका गया है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष के पहले ही महीने में बीएसएफ ने यह पहली खेप पकड़ी है। जबकि पिछले साल बीएसएफ ने पंजाब से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बार्डर से 227 किलो 556 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी।
विज्ञापन

फोटो संख्या-09एफजेडआरपी04जे
कैप्शन--फाजिल्का (फिरोजपुर) में सरहद से पकड़ी हेरोइन के पैकेट दिखाते हुए बीएसएफ के अधिकारी।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed