{"_id":"612e59a18ebc3e679d6d0fae","slug":"bsf-jawan-dies-during-training-in-sunderbani-pathankot-news-pkl4252357133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबनी में ट्रेनिंग के दौरान बीएसएफ जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरबनी में ट्रेनिंग के दौरान बीएसएफ जवान का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में ट्रेनिंग के दौरान एक बीएसएफ जवान बेसुध हो गया, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया। बीएसएफ जवान 42 वर्षीय राकेश कुमार पठानकोट के मोहल्ला बैंक कॉलोनी के रहने वाले थे।
जवान के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह कांस्टेबल राकेश परेड में हिस्सा लेने के दौरान बेसुध होकर गिर गए। उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता दी गई। लेकिन, हालत बिगड़ती देख सुंदरबनी सब जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।
कांस्टेबल राकेश कुमार बीएसएफ की 69वीं बटालियन में तैनात थे। ट्रेनिंग के सिलसिले में सुंदरबनी गए थे। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक जवान के भाई को इस बाबत तत्काल सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि जवान ने 32 साल 2 महीने और 9 दिन बीएसएफ में सेवाएं दीं। उनके 2 बेटे जिनमें से एक 15 जबकि दूसरे की आयु 13 साल है। जवान के रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर पठानकोट पहुंचेगा। बुधवार सुबह उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।