फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BSF jawan dies during training in Sunderbani

सुंदरबनी में ट्रेनिंग के दौरान बीएसएफ जवान का निधन

Tue, 31 Aug 2021 10:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan dies during training in Sunderbani
पठानकोट। जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में ट्रेनिंग के दौरान एक बीएसएफ जवान बेसुध हो गया, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया। बीएसएफ जवान 42 वर्षीय राकेश कुमार पठानकोट के मोहल्ला बैंक कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन

जवान के निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह कांस्टेबल राकेश परेड में हिस्सा लेने के दौरान बेसुध होकर गिर गए। उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता दी गई। लेकिन, हालत बिगड़ती देख सुंदरबनी सब जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

कांस्टेबल राकेश कुमार बीएसएफ की 69वीं बटालियन में तैनात थे। ट्रेनिंग के सिलसिले में सुंदरबनी गए थे। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक जवान के भाई को इस बाबत तत्काल सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि जवान ने 32 साल 2 महीने और 9 दिन बीएसएफ में सेवाएं दीं। उनके 2 बेटे जिनमें से एक 15 जबकि दूसरे की आयु 13 साल है। जवान के रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर पठानकोट पहुंचेगा। बुधवार सुबह उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed