{"_id":"602a4f018ebc3ee96441624d","slug":"bsf-caught-two-kg-of-heroin-in-ferozepur-firozpur-news-pkl404009824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने खेत से पकड़ी दो किलो हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने खेत से पकड़ी दो किलो हेरोइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बीएसएफ ने सरहद पर लगी फेंसिंग के पार खेत से दो किलो हेरोइन बरामद की है। घनी धुंध की आड़ में पाक तस्करों ने भारतीय तस्करों की बताई हुई जगह पर हेरोइन रखी थी। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में पड़ती बीओपी पछाड़ियां के पास सोमवार को घटी है।
बीएसएफ बटालियन-136 के जवान रविवार की रात फेंसिंग के साथ गश्त कर रहे थे। जवानों ने फेंसिंग के पार पाक तस्करों की हलचल महसूस की थी। सोमवार की सुबह बीएसएफ ने सर्च आपरेशन चलाकर हेरोइन के दस पैकेट बरामद किए हैं। हेरोइन का वजन दो किलो आंका गया है। जिस किसान के खेत से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं, उससे पूछताछ की जा रही है।