फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsf arrest two smugglers, one kg heroin recovered from firozpur

नशा तस्करीः बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई एक किलो हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर, एक फरार

Mon, 03 Feb 2020 04:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
bsf arrest two smugglers, one kg heroin recovered from firozpur
सांकेतिक तस्वीर
बीएसएफ ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय क्षेत्र में फेंके हेरोइन के पैकेट उठाने आए तीन तस्करों में से दो को काबू किया है। एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया। तीनों तस्कर 22 से 25 साल की आयु के हैं। बीएसएफ ने सोमवार को दोनों तस्कर थाना सदर पुलिस के हवाले किए है।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी बीरबल सिंह का कहना है कि बीएसएफ बटालियन-136 के असिस्टेंट कमांडेंट शेर सिंह की शिकायत पर तीन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार तस्कर की तलाश में छापे मारे जा रहे है। पकड़े गए तस्करों के संबंध पाकिस्तानी स्मगलरों से हैं। तस्करों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीमांत गांव निहाला किलचा स्थित बीएसएफ की बीओपी न्यू मोहम्मदी वाला में लगी फेंसिंग के नजदीक गेहूं के खेत में पाक तस्करों ने हेरोइन का पैकेट फेंका था। तस्कर सुरेंद्र सिंह उर्फ राधे वासी कमाले वाला, सुखचैन सिंह वासी झुग्गे लाल सिंह वा चन्नन सिंह उर्फ चन्ना वासी कमाले वाला हेरोइन का पैकेट उठाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ ने तस्कर सुरेंद्र सिंह व सुखचैन सिंह को काबू कर लिया। चन्नन सिंह भागने में कामयाब हो गया। तस्करों से बरामद पैकेट में एक किलो हेरोइन थी। सूत्रों का कहना है कि उक्त तीनों तस्करों का नाम सुरक्षा एजेंसियों की सूची में था। तीनों तस्कर बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक कर हेरोइन तस्करी कर रहे थे।


उल्लेखनीय है कि सीमांत गांव में कई ऐसे नौजवान हैं, जो हेरोइन तस्करी से जुड़े हैं और उनके पास पाक मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड हैं, लेकिन उनके नाम सुरक्षा एजेंसियों की सूची में नहीं है। पकड़े गए तीनों तस्करों का पुराना कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed