फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Border Security Force IG Punjab Front Sonali Mishra statement on BSF Juridiction Increase in Punjab

बीएसएफ अधिकार क्षेत्र बढ़ोतरी विवाद: आईजी सोनाली मिश्रा ने दिया जवाब, विस्तार से बताई फैसले की वजह

Sat, 13 Nov 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 05:15 PM IST
सार

पहले ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते थे। उन्हें एक से डेढ़ किमी के बीच ऑपरेट किया जाता था। उनकी आवाज आती थी और लाइट भी ब्लिंक करती थी। हम इन्हें पकड़ लेते थे।अब स्मगलरों ने अच्छी क्वालिटी के ड्रोन ले लिए हैं। वह ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते हैं। वह ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से चलते हैं।

विज्ञापन
Border Security Force IG Punjab Front Sonali Mishra statement on BSF Juridiction Increase in Punjab
बीएसएफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के फैसले को विधानसभा में रद्द करने के दो दिन बाद सीमा सुरक्षा बल की पंजाब फ्रंट की आईजी सोनाली मिश्रा ने एक बयान दिया है। इस बयान में आईजी ने साफ किया है कि पंजाब में बीएसएफ का दायरा बढ़ाया जाना क्यों जरूरी हो गया था। मिश्रा ने कहा कि पंजाब में ड्रोन का खतरा बढ़ा है, जिसके लिए बीएसएफ का दायरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाना जरूरी था। सोनाली मिश्रा शनिवार को जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर में मीडिया से बातचीत कर रही थी।

विज्ञापन


पंजाब फ्रंट की पहली महिला आईजी सोनाली मिश्रा का कहना है कि पुलिस व बीएसफ के कामकाज का तरीका अलग है लेकिन दोनों में खासा तालमेल है। बीएसएफ को मामला दर्ज करने का अधिकार नहीं है और न ही हम जांच कर सकते हैं। भारत में कानून आईपीसी की धारा में चलता है लेकिन बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आईपीसी नहीं है। हमारा अधिकार क्षेत्र 15 से बढ़कर 50 किमी होने से एक्ट या कानून में कोई बदलाव नहीं आया। जैसे पहले तालमेल से काम चलता था, उसी तरह चलता रहेगा। बीएसएफ 1965 से पंजाब में है और स्थानीय पुलिस के साथ अच्छा तालमेल रहा है।
विज्ञापन


बीएसएफ सीमा से नशे या हथियारों की बरामदगी करती है तो उसे पंजाब पुलिस या एनसीबी को दे देती है। पुलिस या अन्य एजेंसियां उन पर केस दर्ज करती हैं। मामले की जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार करती हैं। कोर्ट में चार्जशीट दायर करती हैं। पंजाब पुलिस की केस दर्ज करने और जांच का अधिकार व कोर्ट में ट्रायल का अधिकार बरकरार रहेगा। बीएसएफ सिर्फ उन्हें सहयोग करके मजबूत करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली मिश्रा ने बताया कि पहले ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ते थे। उन्हें एक से डेढ़ किमी के बीच ऑपरेट किया जाता था। उनकी आवाज आती थी और लाइट भी ब्लिंक करती थी। हम इन्हें पकड़ लेते थे।अब स्मगलरों ने अच्छी क्वालिटी के ड्रोन ले लिए हैं। वह ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते हैं। वह ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से चलते हैं। उसे लोकेशन सेट करके छोड़ दिया जाता है। वह तय जगह के 5 से 10 मीटर के दायरे में ड्रग्स या हथियार उतारकर वापस अपनी लोकेशन पर लौट जाता है। हमारे सामने आया है कि जहां डिलीवरी उतरती है, वहां स्मगलर पहले ही तैयार रहते हैं। वह तुरंत सामान उठाकर भाग जाते हैं। ड्रोन अगर 250 से 300 मीटर तक उड़े तो देखा जा सकता है, लेकिन हाइट अगर एक किमी तक होगी तो उसे कोई देख नहीं पाएगा।

अभी बीएसएफ 15 किमी तक पेट्रोलिंग करती है। इसके बाहर कहीं ड्रोन उतरेगा तो बीएसएफ को पता नहीं चलेगा। अब बीएसएफ नए अधिकार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करेगी तो इतने बड़े दायरे में उन्हें पकड़ना आसान होगा। बाकी नियम वही रहेगा कि पता चलते ही पंजाब पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी। बीएसएफ काउंटर ड्रोन तकनीक भी लेकर आ रही है। अभी बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर के 6 किमी के भीतर उतरते ड्रोन को पकड़ा है। जिसमें अमृतसर में 6 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। ड्रोन को डिटेक्ट करने के लिए एयरफोर्स की भी मदद ली जा रही है। उनके पास ऐसे रडार हैं, जिनकी मदद से इन्हें ऊंचाई पर बिना लाइट और आवाज के उड़ते हुए भी पकड़ा जा सकता है। 2019 में 12, 2020 में 32 और 2021 में अब तक 45 ड्रोन मिल चुके हैं।


इस साल अब तक बीएसएफ 387 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। 55 हथियार पकड़े गए। 6 घुसपैठिए और स्मगलर मारे गए। बीएसएफ पंजाब पुलिस और एनसीबी के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन करती है। मिश्रा ने कहा कि बीएसएफ 1969 से ही पासपोर्ट, एनडीपीएस, कस्टम, आर्म्स, कुछ सीआरपीसी की प्रोविजन के तहत कार्य कर रही है। बीएसएफ पंजाब में 1965 से है और पंजाब पुलिस के साथ पूरे तालमेल से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed