फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bodybuilder Varinder Ghuman family raises questions about his death

'यह मौत नहीं एक साजिश है': वरिंदर घुम्मण की मौत पर परिवार ने उठाए सवाल, हार्ट अटैक हुआ तो बॉडी नीली क्यों?

Thu, 16 Oct 2025 06:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Oct 2025 06:42 PM IST
सार

नौ अक्तूबर वीरवार को वरिंदर घुम्मन का निधन हुआ था। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए थे।

विज्ञापन
Bodybuilder Varinder Ghuman family raises questions about his death
बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

बॉडी बिल्डर और फिल्म स्टार वरिंदर घुम्मण की मौत पर परिवार ने सवाल उठाए हैं। परिवार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वरिंदर घुम्मण की मौत एक सवाल नहीं बल्कि सवालों का समंदर है। इसके साथ ही ये मेडिकल लापरवाही का साफ केस है। पर इसमें क्या कर सकते हैं। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर किए गए पोस्ट में सवाल उठाया गया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई थी तो उसकी बॉडी का रंग कैसे बदल गया। ऑपरेशन थिएटर वाली वीडियोज और अन्य सबूत कहां हैं ? यह पूरा मामला पूरी तहकीकात मांगता है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि हम किसी के ऊपर इल्जाम नहीं लगा रहे, लेकिन सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार ने लिखा कि वरिंदर घुम्मण को चाहने वाले पूरे देश के साथ विदेश में भी हैं। उनके जाने से सबका दिल दुखी हुआ है। आज उनको चाहने वाले हर दिल में यही आवाज उठ रही है कि उनको जस्टिस मिलना चाहिए। सच छिप सकता है, लेकिन मिट नहीं सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर एवं एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण के निधन के एक हफ्ते बाद उनके परिवार ने मौत पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने इंस्टा पेज पर जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन हैश टैग से लिखा कि वी डिमांड जस्टिस।

वरिंदर घुम्मण के इंस्टा पेज पर पोस्ट शेयर की गई है। इसमें लिखा है कि वरिंदर घुम्मण यह डिजर्व नहीं करता। वो केवल एक बॉडी बिल्डर नहीं था। वह पंजाब का प्राइड था। इंडिया का आइकॉन था और फिटनेस की पहचान था।


9 अक्तूबर वीरवार को वरिंदर घुम्मन का निधन हुआ था। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए थे। इस दौरान दोस्तों की डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा था कि एकदम से घुम्मण की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed