{"_id":"67835ad729202c80a4065a69","slug":"body-of-15-year-old-married-migrant-girl-was-found-in-well-in-jalandhar-under-suspicious-circumstances-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab:जालंधर में 15 साल की विवाहिता प्रवासी युवती का कुंए में मिला संदिग्ध अवस्था में शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab:जालंधर में 15 साल की विवाहिता प्रवासी युवती का कुंए में मिला संदिग्ध अवस्था में शव, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 12 Jan 2025 11:31 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर के बडिंग में एक 15 वर्षीय प्रवासी विवाहिता युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की रामा मंडी से सटे ढिलवां के नजदीक रहती थी। युवती का शव बडिंग में गढ़गज गेट के समीप श्मशानघाट के सामने जाती सड़क पर स्थित खेतों में बने एक सूखे कुएं से शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
चश्मदीद युवक गुरप्रीत सिंह ने बताया उक्त लड़की उनके पड़ोस में रहती थी और यह परिवार मूल रूप से वेस्ट बंगाल के रहने वाले हैं और काफी समय जालंधर में ही रह रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मौत का कारण का अभी पता नहीं लग सका है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरे की खंगाल रही है ताकि मामले का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
