फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP released manifesto for Jalandhar Municipal Corporation elections

Punjab MC Election: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, साफ पानी, बिजली, मल्टी स्टोरी पार्किंग की गारंटी

Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

अगले सप्ताह पंजाब में नगर निगम चुनाव होने हैं। 21 दिसंबर को मतदान और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा ने जालंधर में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
BJP released manifesto for Jalandhar Municipal Corporation elections
bjp flag

विस्तार

नगर निगम जालंधर के चुनाव में भाजपा ने अपना विजन क्लीयर करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की भी उपस्थित थे। किसी कारण से पंजाब प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


केडी भंडारी ने 8 साल के कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हुए घोटाले के बारे में बताया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मोदी सरकार द्वारा दिए गए करीब 1000 करोड़ रुपये कांग्रेस सरकार ने बर्बाद कर दिए। करीब 1000 करोड़ रुपये के गबन की जांच का नाटक भी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार ने किया था। करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले कांग्रेस काल के एमसी और मेयर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिसके कारण जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वह केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाएंगे। जालंधर शहर में कांग्रेस के पास 5 किमी की सड़क 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए, जो जांच का विषय है।
विज्ञापन


भाजपा का मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि भाजपा के इरादे नेक, वादे पक्के इसी नारे को मुख्य रखते हुए भाजपा सभी शहरों में बहुत ही तीव्र गति से विकास के कार्यों को अमलीजामा पहनाएगी। पहले केबल टीवी इंटरनेट केबल की स्थापना के लिए सख्त दिशा निर्देश लागू किए जाएंगे, शहर में सभी सरकारी पोलो पर लटक रही असुरक्षित केबल हटा दिए जाएंगे और भूमिगत केबल लगाए जाएंगे। सुरक्षित माहौल बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक प्लास्टिक स्पीड ब्रेकरों को हटाने का काम किया जाएगा और सड़क सुरक्षा और यातायात में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा। हम ट्रैफिक की सभी समस्याओं के लिए एक मास्टर प्लान लेकर आएंगे। बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जैसे डेंगू, टाइफाइड, चिकनगुनिया और मलेरिया खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए हर क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। पानी की समुचित निकासी के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


जलभराव की समस्या से बचने के लिए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाएगा किशनपुरा, सेंट्रल टाउन, पुरानी रेलवे रोड, 120 फुट रोड, बस्ती दानिशमंदा, किशनपुरा, फगवाड़ा गेट, बस्ती बावा खेल और कपूरथला चौक के लिए बारिश के पानी और सीवरेज के पानी की समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। वर्षा जल संचयन के लिए भी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अमृत योजना के तहत "ड्रिंक फ्रॉम टैप" कार्यक्रम शुरू करके सातों दिन 24 घंटे निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शहर में 50,000 से अधिक नए पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण की सुरक्षा और कूड़े के ढेरों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कचरे को कम करने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। जालंधर में लावारिस पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed