फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP cut the ticket of Dua family who was a councilor six times in Hoshiarpur

भाजपा ने छह बार पार्षद रहे दुआ परिवार की टिकट काटी

Sun, 31 Jan 2021 05:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
BJP cut the ticket of Dua family who was a councilor six times in Hoshiarpur
होशियारपुर में पत्राकारों से वार्ता पार्षद दंपति सुनीता दुआ और संजीव दुआ। - फोटो : HOSHIARPUR
होशियारपुर। शहर में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर के तहत वार्ड नंबर 34 से 6 बार पार्षद रहे दुआ परिवार की टिकट भाजपा ने इस बार काट दी। इस पर दुआ परिवार और उनके समर्थकों ने रोष जताते हुए पूर्व पार्षद संजीव दुआ को बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने का एलान किया है।
विज्ञापन

वार्ड की पूर्व पार्षद सुनीता दुआ और पूर्व पार्षद एमसी संजीव दुआ ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारा परिवार दो पीढ़ी 6 बार एमसी के रूप में जनता की सेवा करता रही है। जनसंघ के समय से पार्टी में शामिल होकर हमने जनता की सेवा के लिए दिए गए हर अवसर पर पूरी तनदेही से काम किया और हमेशा क्षेत्र के वार्ड निवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहे। संजीव दुआ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगातार दो बार क्षेत्र के लोगों ने हमें सेवा करने का मौका दिया है। इस दौरान मैं खुद पार्षद रहा और फिर वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने पर अब मेरी पत्नी सुनीता पार्षद हैं। वार्ड में लंबित समस्याओं को हल करने के लिए हमने लोगों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को अंजाम दिया और जब भी किसी वार्ड निवासी को किसी समस्या का सामना करना पड़ा तो हमने प्राथमिकता के आधार पर काम करना जारी रखा ।
विज्ञापन

हम अपने सहयोगियों और वार्ड निवासियों के आग्रह पर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और सीट जीत कर पार्टी की ही झोली में डालेंगे। हमारा लक्ष्य हमेशा वार्ड निवासियों की मदद करना, उनकी समस्याओं को हल करना और समग्र रूप से क्षेत्र का विकास करना है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। दुआ ने कहा कि हम हमेशा पार्टी के एक वफादार सिपाही की तरह संघर्ष करते रहे हैं और पार्टी को स्थापित करने में हमारे बुजुर्गों के योगदान के बारे में सभी जानते हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद एडवोकेट दविंदर दुआ और इलाके के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed