Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP Akali Dal alliance Punjab assembly election 2027 farmers

किसानों का साथ चाहिए!: इसलिए पंजाब के चक्कर काट रहे कृषि मंत्री, बड़ा सवाल-क्या भरोसा जीत पाएगी भाजपा?

Fri, 27 Nov 2026 10:52 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन हो चुका है। इस गठजोड़ से दोनों दल उत्साहित हैं, हालांकि किसानों की नाराजगी दूर करना दोनों दलों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। भाजपा के सामने किसानों को मनाने का दोहरा काम है। 

विज्ञापन
BJP Akali Dal alliance Punjab assembly election 2027 farmers
पंजाब के किसानों पर भाजपा की नजर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के बाद भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। हालांकि, किसानों के बीच पुराना भरोसा बहाल करना एक बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन और एमएसपी की कानूनी गारंटी का सवाल भाजपा के लिए परेशानी बना हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार पंजाब के गांवों और खेतों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


चार महीनों में उनके कई दौरे दर्शाते हैं कि भाजपा किसानों की नाराजगी और अपेक्षाओं को समझना चाहती है। 8 दिसंबर को मोगा में पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली से पहले यह संपर्क अभियान महत्वपूर्ण है। चौहान ने 28 अगस्त को अमृतसर, 21 सितंबर को बठिंडा, 17 नवंबर को मोहाली-लुधियाना और 24 नवंबर को तरनतारन में किसान चौपाल व संवाद किए। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर को मोहाली में उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 2026-27 के लिए 254.20 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त सौंपी। सात नई कृषि परियोजनाओं के लिए 98.44 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी गई। कुल मिलाकर 352.64 करोड़ रुपये की सहायता और परियोजनाओं का उल्लेख हुआ। लुधियाना के समराला में उन्होंने आलू, प्याज, टमाटर उत्पादकों को राहत देने और परिवहन खर्च में सहायता की बात कही। उन्होंने खाद की कालाबाजारी और नकली बीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया।
Trending Videos

पराली और अन्य मुद्दे
शिवराज चौहान ने पराली के मुद्दे पर पंजाब के किसानों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रदूषण के लिए अकेले जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने पराली प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और तरनतारन के किसानों का विशेष उल्लेख किया। चौहान ने पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की जरूरत पर जोर दिया। फसल विविधीकरण और छोटे किसानों के लिए एकीकृत खेती जैसे मुद्दे भी उनके संवाद का हिस्सा रहे।

एमएसपी की कानूनी गारंटी और गठबंधन की परीक्षा
भाजपा के सामने सबसे बड़ा सवाल एमएसपी की कानूनी गारंटी का है। यह 13 महीने चले किसान आंदोलन की प्रमुख मांगों में से एक थी। किसान संगठन एमएसपी को कानूनी अधिकार बनाने की मांग कर रहे हैं। अकाली दल ने 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा से गठबंधन तोड़ा था। अब दोनों दल फिर साथ आए हैं, तो किसानों के बीच गठबंधन के रुख पर सवाल है। यह मुद्दा नए गठबंधन की राजनीतिक परीक्षा भी लेगा।

मोगा रैली और मालवा क्षेत्र का महत्व
8 दिसंबर को मोगा में पीएम मोदी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की साझा रैली महत्वपूर्ण है। यह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की 99वीं जयंती पर होगी। 1996 में प्रकाश सिंह बादल ने मोगा से ही भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें मालवा क्षेत्र में आती हैं। किसान आंदोलन का प्रभाव भी मालवा के ग्रामीण इलाकों में महसूस किया गया था। इसलिए इस क्षेत्र में किसानों के बीच विश्वास बहाली भाजपा और अकाली दल के लिए विशेष महत्व रखती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed