फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike-riding miscreants shot a young man, he is serious.

Jalandhar News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 16 Nov 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 16 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants shot a young man, he is serious.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। शहर के बगदादी गेट के नजदीक रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक नौजवान को गोली मार दी। जांघ पर गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच जांच शुरू की।

अस्पताल में दाखिल कपिल कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक की सर्विस करवाने बाजार जा रहा था। वह शहर के बगदादी गेट के पास पहुंचा, तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे हाथापाई कर उसकी जांघ पर गोली मार दी। आरोपियों से जान बचाने के लिए वह पास के मोहल्ले में घुस गया। कपिल ने बताया कि हमलवरों में से एक का नाम विनय है। दोनों आरोपी पहले भी उसके साथ झगड़ा कर चुके हैं। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शनिवार की रात आरएसएस के नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की दो आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को फिरोजपुर में फिर गोली चलने की घटना से दहशत का माहौल है। एक हफ्ते में गोली चलने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed