फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike riders opened fire at a shop in broad daylight in Jira.

Jalandhar News: जीरा में बाइक सवारों ने दिनदहाड़े दुकान पर की फायरिंग

Sun, 13 Sep 2026 05:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 13 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bike riders opened fire at a shop in broad daylight in Jira.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। जीरा-तलवंडी भाई रोड पर रविवार दोपहर एक दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाईं। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दुकान मालिक अमन जैन ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे वे अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान तलवंडी भाई की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे शीशों पर सीधे गोलियां चलाईं। वारदात के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस तलवंडी भाई की ओर फरार हो गए। अमन जैन के अनुसार, उन्हें पहले कोई रंगदारी या धमकी भरा फोन नहीं आया था। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से आसपास के दुकानदारों और शहरवासियों में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed