फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike rider fires bullets at car driver, he is in critical condition

Jalandhar News: बाइक सवार ने कार चालक को मारीं गोलियां, गंभीर

Sat, 17 May 2025 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 17 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rider fires bullets at car driver, he is in critical condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट के पास बाइक सवार युवक ने कार चालक को गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है।
गोलियां चलने की आवाज सुनकर राहगीर भी घटनास्थल पर रुक गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस मुख्यारोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

घायल की पहचान पठानकोट के मॉडल टाउन निवासी मयंक महाजन के रूप में हुई है। वहीं, हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मयंक अपने साथी के साथ सुजानपुर से बैंक खाता खुलवाकर वापस अपनी कार में आ रहा था। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के पास बाइक सवार संजीव कुमार उर्फ फौजी निवासी भटोया दीनानगर जिला गुरदासपुर ने मयंक को गोलियां मार दीं। संजीव का साथी गांव बनिलोधी सुंदरचक्क निवासी जतिंदर कुमार उर्फ लड्डू बाइक की पिछली सीट पर बैठा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों तीन दिनों से मयंक की रैकी कर रहे थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों को सुपारी देने वाले दो साजिशकर्ताओं को राउंडअप कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर दो में संजीव और जतिंदर समेत अन्य लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed