फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley

Jalandhar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Nov 2025 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 17 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के बधनी कलां क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय जगरूप सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव लोपो निवासी जगरूप सिंह अपनी साली-साढ़ू से जरूरी काम निपटाकर गांव दौधर से घर लौट रहे थे। लौटते समय पुल ड्रेन लोपो के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही जगरूप सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। जगरूप सिंह दो बच्चों के पिता थे। वह खेती-बाड़ी से परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed