{"_id":"57dd74b24f1c1bf422d4826a","slug":"bike-rally-hansraj-hans-satinder-bitti-punjab-political-news-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसराज हंस व सतिंदर बिट्टी ने कांग्रेस वर्करों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसराज हंस व सतिंदर बिट्टी ने कांग्रेस वर्करों में भरा जोश
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा में कांग्रेस की बाइक रैली को संबोधित करतीं लोक गायिका सतिंदर बिट्टी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को फरीदकोट व कोटकपूरा में बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस नेता व लोक गायक हंसराज हंस व सतिंदर बिट्टी ने रैली में विशेष रूप से शामिल होकर कांग्रेसी वर्करों में जोश भरा।
फरीदकोट में बाइक रैली से पहले हंसराज हंस ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पंजाब की दिशा व दशा को ठीक कर सकते हैं। वर्तमान शिअद भाजपा सरकार ने पंजाब के हर वर्ग को कंगाली की कगार पर पहुंचा दिया है और यदि अभी भी पंजाब के लोग न जागरूक हुए तो आन वाले समय में जीना ही दूभर हो जाएगा। सतिंदर बिट्टी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का कोई विकल्प नहीं है और उनके पिछले पांच साल के शासनकाल की नीतियों की लोग सराहना करते नहीं थकते।
उधर कोटकपूरा की भी नई दाना मंडी से शुरू हुई बाइक रैली में लोक गायिका सतिंदर बिट्टी ने नौजवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नौजवानों के लिए रोजगार व नौकरियों के लिए विशेष योजनाएं तैयार की है ताकि उन्हें नशे की बुराई से दूर रखा जा सके। इस मौके पर पीपीसीसी महासचिव व पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों, पीपीसीसी महासचिव पवन गोयल, पीपीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेंद्र शर्मा, पीपीसीसी सचिव अजयपाल सिंह संधू हाजिर हुए।