फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike and cash worth Rs 23,000 looted at gunpoint

Jalandhar News: गन पाॅइंट पर बाइक व 23 हजार की नकदी लूटी

Mon, 02 Jun 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 02 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike and cash worth Rs 23,000 looted at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कपूरथला। शेखूपुर से दंदूपुर रोड पर रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने पिस्तौल से हमला कर नकदी व बाइक लूट ली। इस घटना के दौरान एक युवक की टांग में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि एक आरोपी की पहचान करके एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोली लगने से घायल हुए युवक लवप्रीत पुत्र गुरदेव राम निवासी भवानीपुर के परिजनों ने बताया कि लवप्रीत अपने दोस्त करणदीप के साथ रविवार देर रात शेखूपुर से भवानीपुर आ रहा था। जब वह गांव दंदूपुर नहर के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इस दौरान जब वह लुटेरों के साथ हाथापाई कर रहे थे तो लुटेरों में से एक ने गोली चला दी, जो लवप्रीत की टांग में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे उनसे 23 हजार रुपये की नकदी व उसका बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच लवप्रीत को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाॅ. जश्न ने घायल का इलाज किया तथा प्रारंभिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसका उपचार अब एक निजी अस्पताल में चल रहा है। निजी अस्पताल के डाॅ. जेएस थिंद ने बताया कि लवप्रीत का ऑपरेशन कर उसकी टांग से गोली निकाल दी गई है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि लवप्रीत व उसके साथी के बयान दर्ज कर अज्ञात सहित एक आरोपी भोबो पुत्र रेशम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed