{"_id":"584d3cf44f1c1b743a2c3572","slug":"bhagwant-mann-factories-aam-adami-party-aam-ferozepur-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब छोड़ कर गई फैक्ट्रियों को वापस लाएंगे: भगवंत मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब छोड़ कर गई फैक्ट्रियों को वापस लाएंगे: भगवंत मान
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Sun, 11 Dec 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी द्वारा चौक पर सांसद भगवंत मान की ओर से जलालाबाद जिंदाबाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में आम आदमी पार्टी के वर्करों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को अब समझ जाना चाहिए कि अकाली दल में बाप के बाद सिर्फ बेटे का ही नंबर आता है। चाहे ढींढसा परिवार को देख लो चाहे चंदूमाजरा हो, अजनाला हो या फिर तोता सिंह का परिवार। हर स्थान पर सिर्फ बाप-बेटे का ही बोलबाला है। अकालियों ने पंजाब में चलती फैक्टरियों को राज्य से बाहर भगा दिया है जिससे पंजाब के रोजगार को भारी चोट लगी है।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस पर बरसते हुए मान ने कहा कि वोटों के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह फोन का लालच दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पंजाब से बाहर चली गई फैक्ट्रियों को वापस लाएंगे ताकि पंजाब के अधिक से अधिक युवा रोजगार चला सकें।
विज्ञापन
मौके पर महेंद्र कचूरा, पवन, देव राज शर्मा, रतनदीप सिंह बेदी, राजू सरकार, तरलोक ढाबां, गुरदेव सिंह, आशा कुमारी, बलवीर सिंह प्रधान, प्रो.दर्शन सिंह, पूर्ण थिंद, सुशील भट्टी, रजिंदर कुमार, बलविंदर सिंह उपस्थित थे।