{"_id":"0465b0584c8471e9153b6776abe8045b","slug":"bathinda-je-arrest-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पावरकॉम के एक जूनियर इंजीनियर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस के एसएसपी सुखदेव सिंह चहल ने बताया कि ब्यूरो के पास गुलजार सिंह निवासी बठिंडा ने शिकायत दर्र्ज करवाई थी कि कुछ दिन पहले उसके घर में लगे घरेलू मीटर का शीशा टूट गया था।
उसने इसकी सूचना मौड़ मंडी स्थित बिजली दफ्तर में तैनात जेई देवराज सिंह को दी थी। इस पर जेई देवराज सिंह ने गुलजार सिंह को उसके खिलाफ बिजली चोरी करने का केस बनाने की धमकी दी और केस रफा दफा करने के लिए 15 हजार की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
सौदा 10 हजार रुपये में तय हो गया। मामले की अगुवाई कर रहे विजिलेंस के डीएसपी जनक सिंह ने योजना बनाकर जेई देवराज सिंह को गवाहों के सामने एक मेडिकल की दुकान में गुलजार सिंह से ली रिश्वत समेत काबू कर लिया।