फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bail granted to four Dera supporters

बरगाड़ी बेअदबी मामले में एसआईटी को झटका, चार डेरा समर्थकों की जमानत मंजूर

Tue, 20 Jul 2021 06:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bail granted to four Dera supporters
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी को मंगलवार अदालत से बड़ा झटका लगा। सुबह एसआईटी ने बेअदबी से जुड़े विवादित पोस्टर लगाने की घटना के आरोपी जिन चार डेरा सिरसा के समर्थकों के खिलाफ जेएमआईसी की अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, शाम को अदालत ने उन्हें पावन स्वरूप के बेअदबी की घटना में जमानत दे दी। हालांकि कुछ समय पहले इस घटना के दो अन्य आरोपी डेरा समर्थकों की जमानत अदालत ने रद्द कर दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले की मुख्य घटना में एसआईटी ने डेरा सिरसा के छह समर्थकों सुखजिंदर सिंह सन्नी, रणजीत सिंह भोला, शक्ति सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप सिंह व निशान सिंह को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रदीप सिंह व निशान सिंह को छोड़कर बाकी चार समर्थकों पर विवादित पोस्टर लगाने के भी आरोप है। मंगलवार को एसआईटी ने विवादित पोस्टर मामले में इन चारों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी और वहीं बेअदबी मामले में उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों की जमानत को मंजूर कर लिया, जिससे एसआईटी को झटका लगा है। इस केस के बाकी दो आरोपी प्रदीप सिंह व निशान सिंह ने कुछ समय पहले अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे रद्द कर दिया गया था। मामले में बचाव पक्ष के वकील विनोद मोंगा ने कहा कि एसआईटी के पास डेरा समर्थकों के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है और सुनवाई के दौरान उनकी दलीलों पर सहमति जताते हुए अदालत ने जमानत को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed