फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven year baby died due to I card ribbon stuck in neck

खूंटी से लटके आईकार्ड की डोरी गले में फंसी, फंदा लगने से सात साल की बच्ची की मौत

Mon, 25 May 2020 05:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा (होशियारपुर) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 25 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Seven year baby died due to I card ribbon stuck in neck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक हाजीपुर के गांव रैली में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। खेल-खेल में आईकार्ड की डोर गले में फंसने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची जसमीत कौर की मौत हो गई। दरअसल, बच्ची घर पर खेल रही थी। वह बेड पर पर चढ़ी और खूंटी पर लटके अपने स्कूल के आईकार्ड को गले में डालने का प्रयास करने लगी। 

विज्ञापन


इसी दौरान आईकार्ड का फीता उसके गले में फंस गया और पैर फिसलने से वह फीते से लटक गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। मासूम जसमीत अपनी नानी के पास रहती थी। बच्ची के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ पठानकोट में रहते हैं। वहां वह बढ़ई का काम करते हैं। उनकी पत्नी माता-पिता की इकलौती संतान है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद को अंतिम विदाई, मां ने सेहरा-कलगी और बहन ने कलाई पर बांधी राखी, हाथ जोड़ बोली- गर्व है
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद उनके घर एक बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया। बच्ची को नानी ने अपने पास रखने की इच्छा जताई। जिसके चलते वह रैली गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। बच्ची की नानी कांता सुबह पशुओं को चारा डालने गई थी। इस दौरान तेज धूप के कारण वह जसमीत को साथ लेकर नहीं गई। पीछे जसमीत बेड पर चढ़ी और खूंटी पर टंगे आई कार्ड को उतारने की कोशिश करने लगी। खूंटी बेड से थोड़ी दूर थी। 

आईकार्ड का फीता बच्ची के गले में फंस गया और पैर फिसलने से उसे फंदा लग गया। जब उसकी नानी वापस घर पहुंची तो वह खूंटी से लटकी थी। बच्ची को खूंटी से उतारकर डॉक्टर को बुलाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना हाजीपुर की पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed