{"_id":"5dced4ab8ebc3e54985786e2","slug":"baba-dayal-das-will-be-cremated-today-after-9-days-of-murder-faridkot-news-pkl3569418106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के 9 दिन बाद आज होगा बाबा दयाल दास का संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के 9 दिन बाद आज होगा बाबा दयाल दास का संस्कार
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रशासन के जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर शुक्रवार को कोटसुखिया स्थित डेरा बाबा हरका दास के प्रबंधकों ने संत बाबा दयाल दास के शव का अंतिम संस्कार करने पर सहमति जता दी है। संत बाबा दयाल दास की बीती 7 नवंबर की शाम को डेरे में ही दो अज्ञात नौजवानों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और डेरा प्रबंधकों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही उनके संस्कार की घोषणा की हुई थी। पुलिस प्रशासन के भरोसे के बाद बाबा दयाल सिंह का संस्कार 16 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे गांव कोटसुखिया में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने संत बाबा जरनैल दास व दो अज्ञात नौजवानों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके रोष स्वरूप डेरा प्रबंधकों ने संत बाबा दयाल दास के शव का संस्कार नहीं किया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी, एसपी(आई) सेवा सिंह मल्ली, डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू व थाना सदर कोटकपूरा प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशपाल सिंह की तरफ से डेरे के मुखी संत बाबा हरिदास समेत अन्य श्रद्धालुओं व ग्राम पंचायत के साथ विशेष बैठक करके भरोसा दिया कि पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी कई टीमें दिन रात कार्य में जुटी हुई है। इस भरोसे के बाद डेरा प्रबंधक संस्कार करने पर सहमत हो गए।