फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aujla Phatak railway crossing closed for five days

Jalandhar News: औजला फाटक रेलवे क्राॅसिंग मरम्मत के चलते पांच दिन के लिए बंद

Wed, 11 Sep 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Aujla Phatak railway crossing closed for five days
संवाद न्यूज
विज्ञापन


कपूरथला। शहर से इंडस्ट्रियल एरिया और गांव औजला की तरफ जाते रेलवे फाटक को ट्रैक की रिपेयर के चलते पांच दिन ले लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे के (एसएसई) सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि रेल लाइन के नीचे लगभग 20 स्लीपर बदलने का कार्य शुरू किया गया है। हालांकि इस रेलवे फटक को बंद रहने की सूचना बारे विभाग ने एक नोटिस जारी कर ट्रैफिक डायवर्जन बारे जानकारी भी दी गई हैं ताकि इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आते कपूरथला स्टेशन से जालंधर की तरफ जाने वाली रेल लाइनों की मरम्मत के लिए औजला फाटक पर आज सुबह से काम शुरू हो गया है। जारी सूचना में यह काम 10 सितंबर से 14 सितंबर तक फाटक को बंद किया गया है। जहां रेलवे पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। और इस रास्ते से आने जाने वाले ट्रैफिक को डाइवर्ट कर नकोदर फाटक और औजला फाटक से पहले एक फाटक से होकर दूसरी तरफ जाने के लिए प्रबंध किया गया हैं। रेल विभाग के एएसई सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के आदेश और डीसी कपूरथला से मंजूरी लेने के उपरांत उनकी टीम ने मंगलवार सुबह से स्लीपर बदलने का काम शुरू किया है। जिसके चलते फाटक के बीच रेल लाइन के लगभग 20 स्लीपर बदले जा रहे हैं। इस सूचना जारी करने के बाद आने जाने वाले लोगों को किसी अन्य वैकल्पिक रास्ते से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed