फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Audi driver who hit e-rickshaw policeman arrested

Jalandhar News: ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाला ऑडी चालक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 02 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Audi driver who hit e-rickshaw policeman arrested
सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई थी मौत, शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे, पिता बोले- अब संस्कार करूंगा
विज्ञापन


पुलिसकर्मी गुरप्रीत बोला- रात को ही परिवार को बटाला छोड़ लौटना चाहता था, जल्दी में हादसा हो गया और घबराहट में भाग गया, पीएपी जालंधर में ट्रेनिंग कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। देहात के एरिया में थाना मकसूदां के अधीन आते विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए सड़क हादसे के मामले में फरार ऑडी कार के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बटाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि पंजाब पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है और जालंधर के पीएपी में उसकी ट्रेनिंग चल रही थी।
विज्ञापन

हादसे की रात परिवार को बटाला छोड़कर वापस आना चाहता था और जल्दबाजी में हादसा हो गया। पुलिस ने गुरप्रीत को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वीरवार को परिजनों ने थाना के बाहर धरना दे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। थाना मकसूदां के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ओडी कार ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि हादसे के बाद वह काफी घबरा गया था। उसके साथ उसका परिवार भी था। इसके चलते वह अपने पारिवारिक सदस्यों सहित मौके से फरार हो गया था। एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस पार्टियां भेजी गई थी। वीरवार देर रात उसे बटाला के पास से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इसमें विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, श्री गुरु रविदास नगर निवासी जगदीश चंद्र और किशनपुरा से सटी मुस्लिम कॉलोनी निवासी पंकज की मौत हो गई थी। तीनों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिए थे क्योंकि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया था। हादसे में नूरपुर कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व गोविंदा घायल हुए थे।


हादसे के वक्त नशे में था ड्राइवर : परिजन
मृतकों के परिवार ने आरोप लगाया था कि घटना के वक्त कार ड्राइवर नशे में था। इसे लेकर पुलिस ने शुक्रवार को उसका मेडिकल भी करवाया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। इससे नाराज पारिवारिक सदस्यों ने थाना मकसूदा के बाहर से रोड जाम कर दिया था। शाम करीब 6 बजे पीड़ितों ने पुलिस की बात मानी और किसी तरह रोड खाली करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed