{"_id":"5e3805a28ebc3e4aee433d30","slug":"attempt-of-murder-by-car-in-pathankot-pathankot-news-pkl3651548136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोटः तस्करों ने किया पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास, बेरिकेड तोड़कर हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोटः तस्करों ने किया पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास, बेरिकेड तोड़कर हो गए फरार
Mon, 03 Feb 2020 05:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
बैरीकेड लगाकर नाका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर कंदरोडी मोड़ पर लगाए नाके पर नशा तस्कर ने नंगल भूर के एएसआई समेत अन्य कर्मचारियों को कार से रौंदने की कोशिश की। इसके बाद बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। कर्मचारियों ने इधर-उधर हटकर अपनी जान बचाई। थाना नंगल भूर की पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के भदरोआ निवासी काका के रूप में हुई है।
नंगलभूर थाने में तैनात एएसआई राम लुभाया ने शिकायत में बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत नाका लगाने मीरथल जा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि भदरोआ निवासी नशा बेचने वाला काका बिना नंबर की डस्टर कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। इसके बाद एएसआई रामलुभाया ने पुलिस पार्टी के साथ कंदरोड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। थोड़ी ही देर में बिना नंबर की डस्टर कार को दूर से देख एएसआई ने सर्च लाइट से कार चालक को रुकने का इशारा किया।
चालक ने कार रोकने की बजाय गाड़ी को भगा लिया और एएसआई राम लुभाया समेत पुलिस कर्मियों को मार देने की नीयत से गाड़ी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। एएसआई समेत पुलिस कर्मियों ने बेरिकेड से हटकर जान बचाई। चालक बेरिकेड तोड़ते हुए कार को मौके से भगा ले गया। सूचना पर मौके पर नंगलभूर थाना प्रभारी दीपक कुमार समेत पुलिस पार्टी पहुंची। फिलहाल नंगलभूर थाने में भदरोआ निवासी काका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।