{"_id":"6032455a8ebc3ee947540c5b","slug":"attack-on-uncle-and-nephew-three-arrest-in-moga-moga-news-pkl4046917110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजा पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी नामजद
विज्ञापन
थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव दौधर गर्बी में एक व्यक्ति और उसके भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस चौकी लोपों के एक एएसआई को भी सस्पेंड किया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
जांच अधिकारी थाना बधनी कलां के सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि जोरा सिंह (50) निवासी गांव दौधर गर्बी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाए कि वह गांव में राणा कल्चर एंड विलफेयर क्लब का सचिव है। गांव दौधर शर्की निवासी गुरप्रीत सिंह गग्गी ने शिकायतकर्ता को उनके क्लब में मेंबरशिप दिलाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
इस कारण 19 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे आरोपी गुरप्रीत सिंह गग्गी अपने साथी अवतार सिंह और अज्ञात को साथ लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गया। उसने पथराव शुरू कर दिया। जब शिकायतकर्ता और उसके भतीजे सुखमंदर सिंह ने घर की छत पर चढ़कर देखा तो गुरप्रीत सिंह ने अपने रिवाल्वर से मार देने की नीयत से छह गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद गुरप्रीत सिंह गग्गी, अवतार सिंह और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।