{"_id":"63578afef9939f58582c64b8","slug":"attack-on-national-spokesperson-of-shiv-sena-hind-in-jalandhar-qila-mohalla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दिवाली की रात गुंडागर्दी, बदमाशों ने आप नेता पर किया कातिलाना हमला, फायरिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दिवाली की रात गुंडागर्दी, बदमाशों ने आप नेता पर किया कातिलाना हमला, फायरिंग भी की
Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 02:38 PM IST
सार
सुभाष महाजन और उनका बेटा दिनेश महाजन युवकों को शोर मचाने पर रोकने गए थे। इसी दौरान युवकों ने गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने उन पर तलवारों से भी हमला किया।
विज्ञापन
आप नेता पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के जालंधर में दिवाली की रात किला मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ और गोलियां भी चलीं। आम आदमी पार्टी नेता और उनके बेटे पर अराजक तत्वों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मोहल्ले में हवाई फायरिंग भी हुई और जो स्कूटर मोटरसाइकिल, कारें खड़े थे उन्हें भी नुकसान पहुंचाया। करीब 20 मिनट तक गुंडागर्दी का तांडव चलता रहा लेकिन चंद मिनट की दूरी पर स्थित थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। लिहाजा, हमलावर गोलियां चलाते आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोलियां चलाने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। नार्थ इलाके से आप के प्रभारी दिनेश ढल्ल काली भी घायल सुभाष महाजन का हालचाल जानने पहुंचे और तत्काल पुलिस कमिशनर गुरशरण सिंह संधू से बात कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
घटना के बारे में आप नेता सुभाष महाजन ने कहा कि वह अपने घर के बाहर दीपावली का त्योहार मना रहे थे। इतने में उनके पड़ोस में कुछ युवक आपस में झगड़ा करने लगे। वह उन्हें छुड़ाने गए तो उन पर ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सुभाष महाजन को छुड़ाने उनका बेटा दिनेश महाजन गया तो उन पर भी अराजक तत्वों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सुभाष महाजन ने बताया कि हमलावर 5 से 6 के करीब थे। हमलावरों ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए वहां पर हवाई फायर भी की। सुभाष महाजन ने कहा कि हमलावरों का सरगना शिवम चौहान उर्फ तोता अरूण शर्मा व उसके साथी थे। तेजधार हथियारों से हिंदु नेता सुभाष महाजन और उनके बेटे दिनेश महाजन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। सुभाष महाजन हिंदू संगठनों से भी जुड़े हैं। कई हिंदू संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हिंदू नेता सुभाष महाजन पर हमला करने वालों को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया जाए। अगर हमला वर 24 घंटों में गिरफ्तार नहीं हुए तो वह संविधान चौक पर प्रदर्शन करेंगे और धरना लगाएंगे। वहीं आप नेता दिनेश काली ने कहा कि हमलावरों ने काफी दहशत मचाई है और इलाके का हर बाशिंदा जानता है कि तोता व उसके साथियों को पूर्व मंत्री अवतार हेनरी व इलाका विधायक की शह है।