फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Athlete Fauja Singh Passes Away

Fauja Singh Passes Away: सड़क हादसे में 114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, घर के बाहर कार ने मारी टक्कर

Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

सोमवार को जब फौजा सिंह घर के बाहर सैर कर रहे थे, इसी दौरान एक कार उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गए। परिजनों के द्वारा फौजा सिंह को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में लाया गया था।

विज्ञापन
Athlete Fauja Singh Passes Away
एथलीट फौजा सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे बुजुर्ग (114 वर्ष) और मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, आज जब वह घर के बाहर सैर कर रहे थे, तो इसी दौरान एक कार उन्हें टक्कर मार कर मौके से फरार हो गई। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। परिजनों के द्वारा फौजा सिंह को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फौजा सिंह, पंजाबी भारतीय मूल के सेवानिवृत्त मैराथन धावक हैं। उन्होंने कई आयु वर्गों में कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय लंदन मैराथन (2003) के लिए 6 घंटे 2 मिनट है, और उनके मैराथन का सर्वश्रेष्ठ समय, जो 90 से ऊपर के आयु वर्ग के लिए दावा किया गया है, 2003 टोरंटो वॉटरफ्रंट मैराथन में कथित रूप से 92 वर्ष की उम्र में 5 घंटे 40 मिनट है। विश्व में फौजा सिंह को टर्बन्ड टॉरनेडो, रनिंग बाबा, सिख सुपरमैन के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं फौजा सिंह
फौजा का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। ब्रिटेन में बसने से पहले वह भारत में खेती किसानी का काम करते थे। इतने साल ब्रिटेन में रहने के बाद हिंदी या अंग्रेजी के बजाय वह सिर्फ पंजाबी बोलते थे। उन्हें इस बात का मलाल था कि वह अंग्रेजी बोल या लिख नहीं पाते।

विज्ञापन

पांच साल की उम्र तक नहीं चल पाते थे
दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक के बारे में एक और रोचक बात है। अपनी दौड़ का लोहा मनवाने वाले फौजा शुरू में चल नहीं पाते थे। पांच साल का होने के बाद उन्होंने चलना शुरू किया था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'महान मैराथन धावक फौजा सिंह जी के 114 वर्ष की आयु में एक सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उनका असाधारण जीवन और अटूट साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed