फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ASI reduced his five-year job prove drug trafficking young man accused having relations wife

नशा तस्करी साबित होने पर एएसआई की पांच साल की नौकरी कम की, अन्य मामले में युवक ने पत्नी से संबंध रखने के लगाए थे आरोप

Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
ASI reduced his five-year job prove drug trafficking young man accused having relations wife
मोगा। करीब छह माह पहले नशा तस्करी करवाने समेत अपनी वर्दी व सरकारी असलहा किसी अन्य युवक को देने के आरोपों में घिरे पंजाब पुलिस के एक एएसआई पर उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की है। आरोपी एएसआई बलजीत सिंह पर एक युवक ने आरोप लगाए थे कि उसकी पत्नी के एसटीएफ के एएसआई बलजीत सिंह से संबंध हैं और एएसआई बलजीत सिंह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी वर्दी और अपना असलहा गुरमीत सिंह नामक एक युवक को देकर उससे नशा तस्करी करवा रहा है। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी रमन से करवाई गई तो आरोप सही पाए गए। मोगा पुलिस ने आरोपी एएसआई की नौकरी में पांच साल की कटौती करने की कार्रवाई की है। इसकी पुष्टि खुद एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और डीएसपी रमन ने की है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी एसटीएफ के एएसआई बलजीत सिंह के खिलाफ एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने मामले की जांच डीएसपी स्पेशल ब्रांच को सितंबर में सौंपी थी। आरोपों में घिरे एएसआई के खिलाफ किसी विवाहित महिला से संबंधों व अपनी सरकारी वर्दी व सरकारी असलहा किसी ओर को पकड़ाने की जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान एएसआई पर सरकारी वर्दी गुरमीत सिंह को पहनाने व उसे सरकारी असलहा देने का आरोप सही पाया गया है, लेकिन दूसरा आरोप मुलाजिम की अपनी निजी जिंदगी है। उससे विभाग का कोई लेना देना है कि वह किस महिला से संबंध रखता है या नहीं।
विज्ञापन

डीएसपी स्पेशल ब्रांच रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि एएसआई बलजीत सिंह संबंध में एसएसपी ने एक जांच सितंबर में उनको सौंपी थी। विभागीय जांच में तैयार हुई रिपोर्ट में एएसआई के खिलाफ सरकारी वर्दी व सरकारी असलहा अपने किसी पहचान के युवक को पहनाने की लापरवाही में आरोप सिद्ध हुआ है। उधर, एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि एएसआई के खिलाफ करवाई की गई है। विभागीय जांच में उसकी पांच साल की नौकरी में कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed