फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ashutosh Maharaj does not have a brick to

एक ईंट तक के मालिक नहीं हैं महाराज आशुतोष

Thu, 06 Feb 2014 12:07 AM IST
नूरमहल (जालंधर)।
नूरमहल (जालंधर)। Updated Thu, 06 Feb 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Maharaj does not have a brick to
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज की संपत्ति को लेकर चल रही विवाद की चर्चा को डेरा प्रबंधकों व प्रवक्ता ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि इस तरह की चर्चा पूरी तरह से बेबुनियाद है। डेरे के बारे में लगातार यह बात उठ रही थी कि हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर घमासान चल रहा है, लेकिन डेरे के प्रवक्ता स्वामी विशालानंद का कहना है कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक पंजीकृत संस्था है।

डेरे की गवर्निंग बॉडी व सदस्यों में कोई फर्क नहीं है और न ही जनरल बॉडी के किसी सदस्य में ऐसी कोई बात है। उनका कहना है कि डेरे में गद्दी के लिए कोई प्रथा या वसीयत नहीं है। इसलिए गद्दी को लेकर विवाद की बात झूठी है। डेरे की सारी संपत्ति चाहे जमीन हो या रकम, वह सोसाइटी की है।
विज्ञापन


कोई एक इसमें एक पैसे का मालिक नहीं है। डेरे की गवर्निंग बॉडी व सदस्यों में कोई मनमुटाव नहीं है। सोसाइटी बकायदा सारे खातों व आयकर रिटर्न चुकता करती रही है। स्वामी विशालानंद ने यह भी साफ किया है कि आशुतोष महाराज का कोई भी खाता किसी बैंक में नहीं है। यहां तक कि एक ईंट भी उनके नाम पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed