{"_id":"579c7caf4f1c1b8b3b21e530","slug":"arvind-kejriwal-police-improvement-punjab-police-zalalabad-ferozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस सुधर जाए नहीं तो मैं सुधारूंगा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस सुधर जाए नहीं तो मैं सुधारूंगा : केजरीवाल
ब्यूरो,अमर उजाला/(जलालाबाद/फिरोजपुर)
Updated Sat, 30 Jul 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव सुखेरा बोदला में पीड़ित दलित परिवार के साथ बातचीत करते अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के हलके जलालाबाद के गांव सुखेरा बोदला में पहुंच कर पीड़ित दलित परिवार से मिले और उन पर हुए अत्याचार की कहानी सुनी।
केजरीवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर के हलके में ऐसे मामले हो रहे हैं तो इससे पंजाब के हालातों का बाखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। बुधवार को पुलिस ने दलित परिवार को बुरी तरह पीटा था।
केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीड़ित परिवार का इतना ही कसूर था कि वो गली में खड़े होकर नशा बेचने वालों के खिलाफ बोले हैं। केजरीवाल ने कहा कि सुखबीर का अपना हलका होने के कारण उन्हें चाहिए था कि जिस दिन दलित परिवार पर अत्याचार हुआ था, उसी दिन आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, बल्कि पीड़ित परिवार पर झूठा पर्चा दर्ज कर दिया। इसे तुरंत रद किया जाए और आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस निरंतर दलित लोगों पर जुल्म कर रही है और सुखेरा बोदला में पुलिस की ओर से सारी हदों को पार कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब पुलिस को चेतावनी दी कि पंजाब पुलिस अपने में सुधार कर ले अन्यथा पंजाब में हमारी सरकार बनने के पश्चात मैं सुधार करूंगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ पंजाब में से नशे खत्म होने का ढिंढोरा पीटती है, मगर दूसरी ओर जो लोग नशों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उनको शिकार बना कर उन पर ही झूठे पर्चे दर्ज करवाए जा रहे हैं।