फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Army personnel arrested for killing a young man by trapping him in a honeytrap

Jalandhar News: हनीट्रैप में फंसाकर युवक की हत्या करने के मामले में सेना का कर्मी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 25 Jun 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Army personnel arrested for killing a young man by trapping him in a honeytrap
फरीदकोट रेलवे पुलिस ने पठानकोट स्टेशन से दबोचा
विज्ञापन

महिला समेत 5 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जमीन को लेकर चल रहे झगड़े के चलते जिला फाजिल्का के गांव चक्क सैदेके निवासी युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर उसकी हत्या करने के मामले में नामजद सेना के कर्मी को रेलवे पुलिस ने पठानकोट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में महिला समेत अन्य पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सेना का कर्मी वारदात के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट गया था।
रविवार को थाना जीआरपी में प्रेसवार्ता के दौरान रेलवे पुलिस के एसपी जालंधर बलराम राणा ने बताया कि 17 मई को थाना जीआरपी फरीदकोट पुलिस को मुक्तसर के रेलवे गेट-28 के नजदीक रजबाहे में लाश मिली थी। जिसकी पहचान जिला फाजिल्का के गाव चक्क सैदेके निवासी जसकरण सिंह ने अपने भाई बलजीत सिंह के तौर पर की थी। मामले में जसकरण सिंह ने भाई की हत्या का संदेह जाहिर किया गया। मृतक बलजीत सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर ने गांव झबेलवाली निवासी सौदागर सिंह व चमकौर सिंह उर्फ गोटी वासी विर्क खेड़ा पर संदेह जाहिर किया था। जिसके पश्चात पुलिस ने जब चमकौर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सामने आ गया। जिसके अनुसार मृतक बलजीत सिंह के जीजा ने गांव झबेलवाली में सेना के कर्मी सौदागर सिंह निवासी झबेलवाली के पड़ोस में एक प्लाट लिया था। जिसको लेकर उनका झगड़ा चल रहा था और इसी संबंध में 25 फरवरी को संबंधित थाने में मामला भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में सौदागर सिंह की बलजीत सिंह के साथ रंजिश चल रही थी। जिसके चलते सौदागर सिंह के कहने पर यह कत्ल चमकौर सिंह उर्फ गोटी, गुरपाल सिंह निवासी विर्क खेड़ा, रुपिंदर सिंह निवासी शाम खेड़ा, अर्शदीप सिंह निवासी जिला फाजिल्का और सिमरनप्रीत कौर निवासी सक्कांवाली ने मिलकर किया। एसपी बलराम राणा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि सेना के कर्मी सौदागर सिंह ने अपनी महिला मित्र सिमरनप्रीत कौर के माध्यम से बलजीत सिंह को हनी ट्रैप में फंसाया। सिमरनप्रीत से फोन करवाकर बलजीत सिंह को मुक्तसर में बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को रजबाहे में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जबकि सौदागर सिंह की तलाश की जा रही थी। अब रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि सौदागर सिंह यूपी से अस्थायी डयूटी करके यूनिट में वापस पठानकोट आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पठानकोट स्टेशन पर रेलगाड़ी से उतरते ही धर दबोचा।। एसपी के अनुसार पुलिस ने घटना में प्रयोग तेजधार हथियार व 2 मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। आरोपी सौदागर सिंह को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि मामले में और पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed