फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Armed youth arrested near the house of the accused of bargadi sacrilege

बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी के घर के घूम रहा हथियारबंद नौजवान गिरफ्तार

Sat, 02 Oct 2021 09:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Armed youth arrested near the house of the accused of bargadi sacrilege
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी मामले के एक आरोपी शक्ति सिंह के घर के पास से एक हथियारबंद युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम की दो विदेशी पिस्टल व 10 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गांव जीवनवाला निवासी भोला सिंह उर्फ खालसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों की जान पर खतरा बरकरार है। पिछले माह गांव डग्गो रोमाना के रहने वाले बेअदबी आरोपी डेरा प्रेमी शक्ति सिंह के घर में कार सवारों के जबरन घुसने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने शक्ति सिंह के घर के पास घूम रहे कार सवार हथियारबंद नौजवान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उक्त आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर डेरा प्रेमी शक्ति सिंह की हत्या करके बेअदबी का बदला लेना चाहता था। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि आरोपी भोला सिंह खालसा को सीआईए स्टाफ ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पिछले माह भी कुछ लोगों ने शक्ति सिंह के घर जबरन घुसने की कोशिश की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इन आरोपियों में भोला सिंह खालसा भी शामिल था। जिन्होंने शक्ति सिंह से बेअदबी का बदला लेने की योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर यह जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी कि इस साजिश में उसके साथी कौन हैं। काबू किए गए आरोपी के खिलाफ पहले भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज है। मालूम हो कि बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमियों को इन दिनों अदालत से जमानत मिली हुई है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। जिसके चलते पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed