{"_id":"641f7299b60b427d5705ae93","slug":"amritpal-wanted-to-go-to-canada-before-marriage-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Case : शादी से पहले कनाडा जाना चाहता था अमृतपाल, स्थायी नागरिकता लेने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Case : शादी से पहले कनाडा जाना चाहता था अमृतपाल, स्थायी नागरिकता लेने की थी तैयारी
Sun, 26 Mar 2023 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 03:46 AM IST
सार
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिससे साफ है कि अमृतपाल सिंह ने कनाडा में ट्रक ड्राइवर के लिए वर्क परमिट का आवेदन किया था।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूके की सिटीजन किरणदीप कौर से शादी करने से पहले अमृतपाल सिंह कनाडा में जाकर स्थायी नागरिकता लेने की तैयारी कर रहा था। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिससे साफ है कि अमृतपाल सिंह ने कनाडा में ट्रक ड्राइवर के लिए वर्क परमिट का आवेदन किया था।
विज्ञापन
2022 में उसके आवेदन को स्वीकार कर कनाडा इमिग्रेशन एजेंसी से संपर्क करने के लिए कहा गया था। कनाडा में कई खालिस्तान समर्थक शरण लिए हुए हैं। इनमें लखबीर लंडा, हरदीप निज्जर, अमनजोत सिंह जैसे कई नाम हैं।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह दो एजेंटों के संपर्क में था, जिसके बाद अमृतपाल सिंह का एजेंटों के साथ संपर्क व तालमेल को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
एजेंंसियों को ऐसे इनपुट भी मिले हैं कि कनाडा और अमेरिका में बैठे लोगों ने ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के मामले में न सिर्फ टूल किट के माध्यम से अभियान चलाया, बल्कि अमृतपाल मामले को ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी बड़ी घटना से भी जोड़कर माहौल को हवा देने की कोशिश की है।
कनाडा के कई सांसदों ने इस ऑपरेशन के बाद अप्रत्यक्ष रूप से कड़ी आलोचन भी की थी, जिसके बाद में उनके भारत में ट्विटर हैंडल ब्लाॅक कर दिए गए थे। कनाडा की कुल आबादी में भारतीय मूल के लोगों का हिस्सा करीब 6-7 प्रतिशत है। कनाडा सरकार ने ग्लोबल टैलेंट को आकर्षित करने के लिए वर्क वीजा और ग्रीन कार्ड वीजा को काफी आसान बना दिया है।