फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali Dal always cheated SC society: Arora

अकाली दल ने हमेशा एससी समाज को दिया धोखा : अरोड़ा

Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal always cheated SC society: Arora
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से अकाली दल की सरकार आने पर दलित समाज से उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब भाजपा के प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि अकाली दल जिसने सत्ता में रहते हुए केवल अपने परिवार को ही तरजीह दी है और हमेशा एससी समाज को धोखा दिया। सभी प्रमुख पद चाहे मुख्यमंत्री हो, उपमुख्यमंत्री हो या केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद हो, केवल अपने परिवार के अलावा अन्य सभी को नजरअंदाज किया है। दीवान अरोड़ा ने सुखबीर बादल से प्रश्न किया कि क्या उस समय पंजाब का दलित समाज अथवा अरोड़ा एवं खत्री समाज नजर नहीं आया, जब सत्ता की मलाई एक ही परिवार में बांट ली गई। जहां तक कि उपमुख्यमंत्री का पद अपने प्रमुख साझीदार पार्टी भाजपा को भी नहीं दिया गया, जो हिंदू व व्यापारी समुदाय का प्रतिनिधित्व करती थी। अकाली दल ने हमेशा व्यापारी समुदाय से भी धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed