फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After the MLA-DCP dispute, now AAP leader-police tussle in Kapurthala

विधायक-डीसीपी विवाद के बाद अब कपूरथला में आप नेता-पुलिस में तनातनी

Sat, 24 Sep 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
After the MLA-DCP dispute, now AAP leader-police tussle in Kapurthala
कपूरथला। जालंधर के आप विधायक रमन अरोड़ा व डीसीपी नरेश डोगरा विवाद के अब कपूरथला हलका इंचार्ज मंजू राणा व पुलिस के बीच तनातनी देखने को मिली है। इस विवाद के बाद जालंधर पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि जालंधर पुलिस चोरी के मामले में कपूरथला के सदर बाजार स्थित एक सुनार को पकड़ने आई थी, लेकिन आप नेता मंजू राणा के विरोध के कारण पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। यहीं नहीं आप नेता ने तैश में पुलिस को ही चोर कह दिया और उनकी कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठा दिए।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम कपूरथला के सदर बाजार स्थित विष्णु ज्वैलर्स की दुकान पर जालंधर की डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने कपूरथला पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। जिसमें पुलिस का दावा था कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक चोर को काबू किया था, जिसने खुलासा किया कि इस दुकानदार को उसने चोरी का सोना बेचा था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस सुनार की दुकान की तलाशी लेने पहुंची। वहीं पुलिस की दबिश के बारे में जब आप हलका इंचार्ज मंजू राणा को सूचना मिली तो वह भी दुकान पर पहुंच गई और पुलिस को दुकान की तलाशी लेने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस टीम व आप हलका इंचार्ज के बीच जमकर बहस हुई और दुकान पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान तल्खी इतनी बढ़ गई कि पुलिस के बार-बार कहने पर भी मंजू राणा नहीं टली और तैश भरे तेवर में मंजू राणा ने पुलिस को धमकाते हुए चोर भी कहा। जबकि पुलिस का दावा था कि उनके पास इसकी जांच के लिए दस्तावेज मौजूद हैं, परंतु आप नेता ने एक न सुनी और आधी रात तक चले इस हंगामे के बाद दुकान को बंद करवाकर दुकानदार को घर भेज दिया। वहीं पुलिस की एक न चली और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। दूसरी तरफ मंजू राणा ने पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को डीजीपी पंजाब तक लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed