फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against sub-inspector and ASI after video of firing goes viral

फिरोजपुर : बेटे की शादी में हवाई फायरिंग करना पड़ा भारी, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई पर मामला दर्ज

Sat, 20 Feb 2021 04:40 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Case filed against sub-inspector and ASI after video of firing goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शादी समारोह में असाल्ट राइफल से हवाई फायरिंग करने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर और एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एएसआई के बेटे की शादी थी। इसमें दोनों फायरिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति ने डीआईजी को शिकायत दी थी कि 10 जनवरी को गांव ठठरे कलां में एएसआई जगरूप सिंह के बेटे की शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी समारोह में एएसआई जगरूप सिंह (नंबर-15) ने अपने साथी सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह (2032) के साथ असाल्ट राइफल से हवाई फायरिंग की थी। शिकायत के साथ वीडियो की सीडी भी नत्थी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने इस मामले की जांच एसपी (डी) व डीएसपी (डी) देहात फिरोजपुर को सौंपी। तहकीकात में पाया गया कि एएसआई जगरूप सिंह व सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने शादी समारोह में असाल्ट राइफल से हवाई फायरिंग की थी। वीडियो में दोनों गोलियां चलाते नजर आ रहे थे।

उधर, सब-इंस्पेक्टर जजपाल सिंह के मुताबिक डीएसपी (डी) की जांच रिपोर्ट के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह व एएसआई जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed