फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Advocates and former police officers on the road in support of farmers in Pathankot

पठानकोट में किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील और पूर्व पुलिस अधिकारी

Mon, 01 Feb 2021 04:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates and former police officers on the road in support of farmers in Pathankot
पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर मलिकपुर में परिवारों सहित नारेबाजी करते वकील और पूर्व पुलिस अधिका - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे स्थित मलिकपुर चौक में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों और रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने परिवारों समेत धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और दीप सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दीप सिद्धू और केंद्र सरकार के बीच रिश्तों की जांच दिल्ली हाइकोर्ट के मौजूदा जज से करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एडवोकेट दलजीत सिंह काहलों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने 2 घंटे तक नेशनल हाइवे पर धरना दिया। एडवोकेट काहलों ने कहा कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर शांति से धरना दे रहे थे। दीप सिद्धू और उसके कुछ लोगों ने कुछ किसानों को गुमराह कर गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर केसरी झंडा फहरा दिया। यह सब साजिश के तहत हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दीप सिद्धू भाजपाइयों का पिट्ठू है और केंद्र सरकार के इशारे पर यह साजिश रची गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को चाहिए कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा करें और कृषि कानूनों को रद्द करवाएं। वहीं पूर्व इंस्पेक्टर केदारनाथ सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी और उन परअत्याचार देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। मोदी सरकार को यह समझना होगा कि आज देश भर के कर्मचारी, विभिन्न संगठन और किसान एकजुट हैं। इस मौके पर एडवोकेट मनदीप काहलों, एडवोकेट मनप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर गुरदियाल सैनी, रणजीत सिंह, शमशेर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed