{"_id":"687fc76188149bece0006ae1","slug":"activa-riding-couple-died-due-to-car-collision-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101176-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दंपती की मौत
Tue, 22 Jul 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे देवी वाला रोड पर कार की टक्कर से एक्टिवा सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बग्गेआना निवासी टहिल सिंह (67) और उनकी पत्नी कर्मजीत कौर (65) के रूप में हुई है। थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार की शाम गांव बग्गेआना निवासी सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी टहिल सिंह अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ एक्टिवा पर गांव से शहर की ओर आ रहे थे। जब वे देवी वाला रोड से अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के पास पहुंचे तो उनकी एक कार के साथ टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। सिटी थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक टहिल के बेटे के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। दोनों शवों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।