फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation on ortho doctor to sending a woman to welding man to get plaster cut

Kapurthala News: महिला का वीडियो वायरल, आरोप- आर्थो डॉक्टर ने पलस्तर कटवाने वेल्डिंग वाले के पास भेजा

Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Updated Sat, 27 May 2023 12:39 AM IST
सार

महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। महिला वीडियो में सिविल अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर के खिलाफ उचित एक्शन की मांग कर रही है। सिविल अस्पताल के आर्थो स्पेशलिस्ट तुषार आहलूवालिया ने आरोपों को खारिज दिया।

विज्ञापन
Allegation on ortho doctor to sending a woman to welding man to get plaster cut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सिविल अस्पताल के आर्थो डॉक्टर तुषार आहलूवालिया पर पैर का पलस्तर कटवाने के लिए उसे वेल्डिंग वाले के पास भेजने का आरोप लगाया है। इसके बाद सिविल अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा गया। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गया है। उधर, डॉ. तुषार ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि महिला ने बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार समीपवर्ती गांव काला संघिया निवासी एक महिला ने कहा कि वह सिविल अस्पताल में पैर के फ्रैक्चर का उपचार करवाने डॉ. तुषार के पास गई। उन्होंने लाइटवेट पलस्तर बाहर से लाने को कहा। दो-तीन दिन पहले जब वह पलस्तर कटवाने डॉ. तुषार के पास गई तो उन्होंने पलस्तर काटने के बजाय उसे वेल्डिंग या एल्युमीनियम वाले से कटवाने को कह दिया। 
विज्ञापन


महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। महिला वीडियो में सिविल अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर के खिलाफ उचित एक्शन की मांग कर रही है। सिविल अस्पताल के आर्थो स्पेशलिस्ट तुषार आहलूवालिया ने आरोपों को खारिज दिया। उन्होंने कहा कि महिला के आरोप बिल्कुल गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले महिला पैर के फ्रैक्चर का उपचार करवाने आई थी। उसे पीओपी और लाइटवेट पलस्तर दोनों के बारे में बताया गया था। पीओपी तो अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं लेकिन यह हैवी होने की वजह से महिला ने खुद ही लाइटवेट पलस्तर करवाने पर सहमति जताई थी। इसे मरीज को लाना पड़ता है। उसने बाहर से लाकर पलस्तर करवा लिया। 

दो-तीन पहले वह पलस्तर खुलवाने आई लेकिन उस समय अस्पताल का कटर खराब था तो उसे दो-तीन दिन इंतजार करने या फिर निजी तौर पर कटवाने की सलाह दी। मैंने उदाहरण के तौर पर कहा था कि एल्युमीनियम और वेल्डिंग वाले जो कटर इस्तेमाल करते हैं, उस तरह के मेडिकल कटर से ही लाइटवेट पलस्तर कटेगा लेकिन महिला ने बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया।


एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। सिविल अस्पताल का मेडिकल कटर एक सप्ताह से खराब है। इस कटर में ऑटो कट की सुविधा होती है। शरीर से टच होते ही कटर रुक जाता है लेकिन महिला ने डॉक्टर की बात को अलग तरीके से समझा है। उसे गलतफहमी हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed