फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accused of demanding extortion of Rs 1 crore in the name of Lawrence Bishnoi arrested

Jalandhar News: लाॅरेंस बिश्नोई के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू

Mon, 08 Jul 2024 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 08 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion of Rs 1 crore in the name of Lawrence Bishnoi arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला मुक्तसर के गांव काऊनी में एक किसान से गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक करोड़ रुपये व 30 तोले सोने के गहनों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी भागीरथ सिंह मीना बताया कि थाना कोटभाई में अमरजीत सिंह पुत्र बली सिंह निवासी गांव काऊनी (गिद्दड़बाहा) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कुछ दिन पहले उसके बेटे नवदीप सिंह के फोन पर किसी अनजान नंबर से काॅल आई है और उसने पिता से बात करवाने को कहा। इसके बाद उसने काॅल करने वाले व्यक्ति से फोन पर बात की तो वह आगे से बोला कि वे गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है और दिल्ली जेल से बोल रहा है। उसे एक करोड़ नकद और 30 तोले सोने के गहने चाहिए। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन फिर उसी नंबर से काॅल आई और फिर से रंगदारी की मांग की गई। इसके बाद अमरजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

एसएसपी मीना ने बताया कि अमरजीत के बयान पर नंबर ट्रेस कर थाना कोटभाई में सात जुलाई रविवार को आरोपी संदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह जांच एसपी मनजीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ, एसआई रविंदर कौर इंचार्ज टेक्निकल सेल व थाना कोटभाई की प्रभारी एसआई दीपिका रानी द्वारा आधुनिक तरीके व टेक्निकल की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर हासिल कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत का परिवार कृषि क्षेत्र से जुड़ा है और गांव में उनकी काफी जमीन है। आरोपी संदीप उनकी सारी जानकारी रखता था और उनसे पैसे ऐंठने के लिए उसने एक नई सिम लेकर अमरजीत के बेटे को फोन करके लाॅरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी की मांग की थी। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड नहीं है। इसके गैंगस्टर से संबंध है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed